Unnao Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; बस के पीछे भिड़ी कार, दरोगा की मौत, 6 घायल

Unnao Bangarmau News Today (उन्नाव की खबर): बांगरमऊ कोतवाली के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई और उसके साथ सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में एक तेज रफ्तार से चल रही कार एक बस के पीछे भिड़ गई।

Unnao Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार की बस से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना कैसे हुई यह अभी साफ नहीं है।

accident

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में दरोगा की मौत

बांगरमऊ कोतवाली के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 238 पर शुक्रवार की सुबह हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार से चल रही कार एक बस के पीछे भिड़ गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार दरोगा मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 6 सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिसकर्मियों को दी। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

End of Feed