Lucknow: लखनऊ के हजारों लोगों के लिए राहतभरी खबर, सदर रेलवे फाटक के नीचे बनेगा अंडरपास, सफर होगा आसान

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 05:34 PM IST

Railway Underpass: लखनऊ के सदर रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास का निर्माण होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सांसद प्रतिनिधि, डीआरएम के प्रतिनिधिमंडल ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके साथ ही केकेवी से पुराना किला को जोड़ने वाले जर्जर पुल की जगह एलिवेटेड रोड बनेगी। पुराना किला और आजाद बस्ती से गुजरने वाले हैदर कैनाल नाले की नगर निगम सफाई कराएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में सदर रेलवे फाटक के नीचे बनेगा अंडरपास
  • सांसद राजनाथ सिंह के सांसद प्रतिनिधि और डीआरएम के प्रतिनिधिमंडल ने किया सर्वे
  • पुराना किला और आजाद बस्ती से गुजरने वाले हैदर कैनाल नाले की होगी सफाई

Railway Underpass: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सदर रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास बनाया जाएगा। अंडरपास बनने से पुराना किला और सदर बाजार के बीच की दूरी कम हो जाएगी। इसके साथ ही 70 हजार आबादी का सफर और भी आसान होगा। इसके बनने से दुकानदारों का व्यापार भी बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा केकेवी कॉलेज से आजाद बस्ती की तरफ से जाने वाले जर्जर पुल की जगह एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पुल के नीचे आजाद बस्ती से गुजरने वाले हैदर कैनाल नाले की सफाई भी होगी। सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र शुक्ला और डीआरएम एसके सपरा ने सदर रेलवे फाटक के नीचे रेलवे अंडरपास निर्माण के लिए बुधवार को निरीक्षण किया। इसके बाद डीआरएम के निर्देश पर सर्वे का कार्य शुरू हो गया है।

Lucknow News (1)

सदर रेलवे फाटक के नीचे बनेगा अंडरपास

राजधानी लखनऊ शहर को कैंट इलाके से जोड़ने वाले सदर रेलवे फाटक स्थायी तौर पर बंद होने से कैंट और पुराना किला के रहने वालों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ऐसे में भीड़-भाड़ और जाम की समस्या से उन लोगों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है।

End of Feed