लखनऊ दौरे रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; चेक करें रूट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगी। कई कार्यक्रमों के चलते बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। खासकर, अमौसी एयरपोर्ट के आसपास वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी और शहीद पथ,ट्रांसपोर्ट नगर,बाराबिरवा मार्ग पर रूट बदले जाएंगे।

लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए मेडिकल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा कारणों से शहर में मेडिकल अलर्ट जारी किया गया है। SGPGI, KGMU और कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के एक्सपर्ट डॉक्टरों को तुरंत सेवा देने के लिए तैयार रखा गया है। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शहरे के कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों को असुविधा न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।

Lucknow Traffic Diversion Advisory Plan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइडरी जारी

KGMU ट्रॉमा सेंटर की डॉक्टरों की टीम एक एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस के साथ राष्ट्रपति के पूरे काफिले के साथ चलेगी। SGPGI, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान और लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में सेफ हाउस बनाए गए हैं, जहां ICU बेड और वेंटिलेटर पहले से ही रिज़र्व कर दिए गए हैं। जरूरत की सभी दवाइयों की भी पूरी व्यवस्था कर दी गई है। लोकबंधु राजनारायण अस्पताल के डॉक्टर राष्ट्रपति के लखनऊ पहुंचने से पहले ही अमौसी एयरपोर्ट पर तैनात रहेंगे। वहीं एयरपोर्ट से उन्हें KGMU ट्रॉमा सेंटर की टीम ALS एम्बुलेंस के साथ एस्कॉर्ट करेगी। राजभवन में उनके ठहरने के दौरान सिविल अस्पताल की मेडिकल टीम मौजूद रहेगी।

End of Feed