Indian Railway: होली पर ये दस जोड़ी ट्रेनें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे, देखिए लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 01:52 PM IST

Indian Railway: रेलवे ने होली के त्योहार को देखते हुए अभी से ही कमर कस ली है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे पहले से तैयारी में जुटा है। अधिक भीड़ वाले स्टेशनों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा, रेलवे ने ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का भी फैसला लिया है। लखनऊ से होकर चलने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली को लेकर रेलवे ने कसी कमर
  • लखनऊ से होकर चलने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे
  • कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला


Indian Railway: उत्तर रेलवे प्रशासन ने होली को ध्यान में रखते हुए दस जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से होली पर घर आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि रेलवे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रबंधन की तैयारी में जुटा हुआ है। अगले माह होली के चलते पूर्वांचल की ओर से जाने वाली अधिकतर नियमित ट्रेन अभी से ही फुल हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। ताकि यात्रियों को त्योहार पर परेशानी न हो।

Indian Railway

होली पर 10 जोड़ी ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे होने से यात्रियों के मिलेगी राहत

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के अनुसार, दो से 13 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। सभी ट्रेनें लखनऊ के रास्ते होकर चलेंगी। ट्रेनों में यात्री अपनी सीटों की बुकिंग अलग-अलग तिथियों में करा सकते है। इन ट्रेनों में यात्री अपनी सीटें बुकिंग करा सकते हैं।

End of Feed