राखी की खुशियां मातम में बदली! रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे परिवार को मिक्सर मशीन ने मारी टक्कर, 5 की मौत

Shravasti Accident: यूपी के श्रावस्ती जिले में रक्षाबंधन मनाकर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया है। बाइक और मिक्सर मशीन की टक्कर में परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Shravasti Accident: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक बाइक की मिक्सर मशीन से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की एक मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

UP Accident News

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे परिवार हुआ हादसे का शिकार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब परिवार रक्षाबंधन का त्योहार मना कर लौट रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 2 महिलाएं, 2 किशोर और बाइक चालक शामिल है। उनकी पहचान विजय कुमार वर्मा (32 वर्ष),नीतू देवी (16 वर्ष) , सुनीता (40 वर्ष) तथा ज्ञानवती (8 वर्षीय) रूप में हुई है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा श्रावस्ती जिले के थाना हरदत्तनगर गिरंट के नवाबगंज-शंकरपुर रोड पर पुलिस चौकी हरबंशपुर से महज़ 500 मीटर की दूरी पर हुआ है।

End of Feed