Kalbe Jawad: लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद पर हमला, समर्थकों संग धरने पर बैठे

लखनऊ के ठाकुर गंज थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो पक्षों के विवाद में घटना हुई है। उन्होंने मौलाना जवाद के धरने पर बैठने की पुष्टि की और कहा कि इस मामले में एक तहरीर मिली है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना इलाके के अब्बास बाग में कथित तौर पर अतिक्रमण का मुआयना करने गए शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद की गाड़ी पर कथित तौर पर हमलावरों ने पत्थराव किया। इस घटना के बाद मौलाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों संग धरने पर बैठ गए।

KALWE JAVVAD

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद (फाइल फोटो: Facebook)

इस बीच, पुलिस ने उनके धरने पर बैठे होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

End of Feed