लखनऊ

पहले सरेराह युवती से छेड़खानी, फिर घर में घुसकर किया जबरदस्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2023, 04:01 PM IST

रात में करीब 10 बजे ब्यूटी पार्लर से काम कर वापस घर लौट रही युवती से सरेराह छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इतना ही नही लड़की के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती भी की। इस बीच लड़की का भाई उसे बचाने आया तो उसकी भी बुरी तरह पिटई कर दी।

Image

पहले सरेराह युवती से छेड़खानी, फिर घर में घुसकर किया जबरदस्ती ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Up Molested Case: यूपी में सरेराह लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस बीच लड़की का भाई उसे बचाने आया तो उसे बुरी तरह पीट कर अधमरा कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र का है। यही नहीं, आरोपियों ने लड़की के घर तक घुसकर उसके साथ जबरदस्ती किया। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दरअसल, रात में करीब 10 बजे जब युवती ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही थी। जब वह अपने घर के गली के पास पहुंची तो लड़की के मुताबिक वहां पहले से बैठे सचिन पासी, लकी पासी, शनी पासी व पांच अज्ञात लोग शराब पी रहे थे। सभी शराब की नशे में धुत थे। हालांकि लड़की ने यह भी बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है। शराब की नशे में धुत सभी लोग लड़की को देखकर अश्लील बातें और हरकत करना शुरू कर दिया। जैसे ही लड़की उसके पास से गुजरी उनमें से एक ने उसका हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद गली में घसीट ले गए और अश्लील हरकत करना शुरू कर दिए। यहां तक की लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी तो उसका पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए। उसे जमीन पर पटक दिया और उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। बहन की आवाज सुनकर भाई बचाने आया तो उसे भी घसीटकर रोड पर लाए और डंडे एवं राड से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिए। उसे इतना मारा की वो अधमरा हो गया। उसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकलें।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित सचिन व लकी कुछ दिन पहले ही वो जेल से छूटकर आए हैं। इससे पहले भी उसकी बहन ने उनके खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। इस घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई को जान से मारने की भी धमकी दी है। वहीं, धूमनगंज एसओ का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!