President Lucknow Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके आगमन के चलते लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है, शहर के कई हिस्सों में डायवर्जन व्यवस्था रहेगी, जो सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान वैकल्पिक रास्तों पर भी कोई खोमचे के ठेले-वाहन नहीं होंगे। हालांकि इंमरजेंसी में एंबुलेंस को प्रतिबंधित रास्तों पर भी ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी।
रक्षामंत्री करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 4 बजकर 50 मिनट पर लखनऊ पहुंचेंगी। जहां अमौसी एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उनका स्वागत करेंगे। राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर लाखनऊ आ रहे हैं, वे दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर लखनऊ आएंगे, जिसके बाद राष्ट्रपति का स्वागत करें। जिसके बाद वीआईपी हैंगर में राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत होगा। यहां से वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगी।
IIIT के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति
लखनऊ के डिवाइन हार्ड हॉस्पिटल में राष्ट्रपति 5 बजकर 25 पर जाएंगी और शाम के 7 बजे तक यहीं रहेगी। जिसके बाद वे राज भवन जाएंगी। यहां वे रात में विश्राम के लिए रुकेंगी। इसके बाद अगले दिन वे आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके लिए वे राज भवन से 10 बजकर 20 मिनट पर निकलेंगी। जिसके बाद 10 बजकर 40 मिनट पर वे इंडिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच जाएंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इन दोनों स्थलों का इलाके की सिक्योरिटी बहुत सख्त रहेगी। इन दो दिनों के लिए यह इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा, जहां कोई अपना प्राइवेट ड्रोन नहीं उड़ा सकता।
