लखनऊ

UP में नहीं खाद की कोई कमी, योगी सरकार ने आंकड़े देकर बताया कितना स्टॉक मौजूद

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आंकड़ों सहित जानकारी दी है कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार ने बताया कि यूपी में 6.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 3.93 लाख मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। राज्य सरकार ने जानकारी दी कि यूपी में 3.02 लाख मीट्रिक टन एनपीके खाद भी प्रदेश के किसानों के लिए मौजूद है।

Image

योगी सरकार ने बताया राज्य में नहीं खाद की कमी (फोटो - AI)

उत्तर प्रदेश में कहीं भी खाद-उर्वरकों की कमी नहीं है। राज्य सरकार ने गुरुवार यह स्पष्ट कर दिया कि सभी मंडलों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। राज्य सरकार के अनुसार यूपीमें किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लगातार मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने कालाबाजारी व ओवररेटिंग पर भी कड़ा रुख पना है। कृषि विभाग ने भी खाद उपलब्धता के ताजा आंकड़े जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में कुल 6.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया के साथ ही 3.93 लाख मीट्रिक टन डीएपी और 3.02 लाख मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। इसका साफ मतलब यह है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की कोई दिक्कत नहीं होगी, भंडार पर्याप्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से खाद का अनावश्यक रूप से भंडारण न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है समय-समय पर खाद की उपलब्धता व वितरण पर नजर रख रही है।

यूरिया की वास्तविक कीमत 2174 रुपये प्रति बैग है, लेकिन राज्य सरसार सब्सिडी के तहत किसानों को सिर्फ 266.50 रुपये में उपलब्ध करा रही है। किसानों को समय से खाद, बीज और सिंचाई सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे राज्य का खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। कृषि क्षेत्र से जुड़ा जीएसवीए भी 2 लाख करोड़ से बढ़कर 7 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।

रबी 2025-26 सीजन के लिए सरकार ने 138.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले साल की तुलना में 4 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। किसानों को 10 लाख क्विंटल अनुदानित बीज और लगभग 12.80 लाख मिनी किट उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि गन्ना किसानों को दलहन-तिलहन की बोआई के लिए नि:शुल्क बीज दिए जाएंगे। सीमावर्ती जिलों में खाद-यूरिया की तस्करी रोकने के लिए चौकसी बढ़ाई गई है और कालाबाजारी, जमाखोरी व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है।

किस मंडल में कितनी खाद उपलब्ध, मीट्रिक टन में (को-ऑपरेटिव व प्राइवेट स्टॉक मिलाकर)

मंडलयूरियाडीएपीएनपीके
सहारनपुर1719569803062
मेरठ39104168648625
आगरा474762991721267
अलीगढ़305622115116068
बरेली429382056627914
मुरादाबाद509911805729796
कानपुर475864194632375
प्रयागराज523952147925262
झांसी280902614616367
चित्रकूट24891108853802
वाराणसी444452712014643
मीरजापुर1586074483878
आजमगढ़37589241609034
गोरखपुर326342560115650
बस्ती12848103224571
गोंडा17418199348953
लखनऊ389203767536488
अयोध्या234482761624530
कुल604391393867302284
Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article