मेरठ (Meerut) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक चलते-चलते गिरा और फिर उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक को पहले छींक आई थी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
छींकते ही निकल गया जान
क्या है वीडियो में
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अपने दोस्तों के साथ सड़क पर निकला युवक अचानक सिर पकड़कर नीचे गिर जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
कहां का है मामला
बताया जा रहा है कि वीडियो मेरठ के किदवई नगर के अहमद नगर की गली नंबर तीन का है। यह घटना 2 दिसंबर की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात करीब 10.30 बजे चारों युवक आपस में बात करते हुए गली से गुजर रहे हैं। तभी अचानक गहरे नीले रंग की हुडी पहने एक युवक पहले छींकता है और उसके बाद अपना सिर पकड़ लेता है। इसके बाद वह अपने गले पर हाथ इस तरह रखता हैं जैसे उनके गले में कुछ फंस गया हो।
#Meerut में चलते-चलते युवक को आई एक छींक और तुरंत ऐसे हो गई मौत!सब्सक्राइब करें #TimesNowNavbharat👉… t.co/uYe6qQxsC1
— ANI (@ANI) Dec 4, 2022
गिरते ही मौत
युवक चार कदम आगे बढ़ते ही सड़क पर गिर जाता है। उसके दोस्त जबतक कुछ समझ पाते, तब तक देर हो जाती है। दोस्त उसे बचाने की कोशिश भी करते हैं, उसे हिलाते हैं और उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन युवक उठ नहीं पाता है। जिसके बाद वही दोस्त उसे लेकर अस्पताल भागते हैं। जहां डॉक्टर युवक को मृत घोषित कर देते हैं।
