लखनऊ : राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि इमीग्रेशन टीम ने फर्जी पासपोर्ट के साथ बैंकॉक से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे युवक को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने गलत नाम और जन्मतिथि से फर्जी पासपोर्ट बनवाया है। पकड़ में न आ पाने के लिए उसने पासपोर्ट से दूसरे पासपोर्ट को लिंक नहीं कराया था। फिलहाल, सरोजनीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एयर एशिया की फ्लाइट से की यात्रा
इमिग्रेशन ऑफिसर देवेश कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है कि बैंकाक से एयर एशिया की फ्लाइट एचडी-146 से देवरिया के इकौना के विनोद सिंह यादव एयरपोर्ट पहुंचा था। विनोद 15 जून 2023 को बैंकॉक का पर्यटन वीजा लेकर गया था, लेकिन वीजा अवधि के दौरान वापस नहीं आया। इस दौरान उसने स्थाई निवास का वीजा प्राप्त कर लिया। फिलहाल, उसने ऐसा क्यों किया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
