Lucknow Crime: लखनऊ में बर्तन व्यापारी के घर हुई लूट का पर्दाफाश, कबाड़ी से घरों की रेकी कराते थे लुटेरे, तीन गिरफ्तार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 05:11 PM IST

Lucknow Robbery Case: लखनऊ में ठाकुरगंज में रहने वाले बर्तन व्यापारी के घर हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबाड़ी से घरों की रेकी कराते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूटपाट की वारदात का पर्दाफाश किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में बर्तन व्यापारी के घर हुआ लूट का खुलासा
  • पुलिस ने लूट करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • बदमाश कबाड़ी से घरों की कराते थे रेकी

Lucknow Robbery Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ठाकुरगंज में एक दिसंबर को बर्तन व्यापारी और उसकी मां को बंधक बनाकर लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि, बदमाशों ने बर्तन व्यापारी अश्वनी रस्तोगी और उनकी मां को बंधक बनाकर लूटपाट करने से पहले कबाड़ी से रेकी कराई थी। इसके बाद बदमाश दो दिन तक व्यापारी के घर तक गए और रास्ता को समझा। कबाड़ी ने रेकी कर जानकारी दी कि, व्यापारी गुरुवार को तय समय पर मंदिर जाता है। इस दौरान उसकी मां घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं करती है।

LUCKNOW

लखनऊ पुलिस ने लूट करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार को हुई इस वारदात के बाद 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों खंगाले, तब जाकर पुलिस इन बदमाशों तक पहुंच पाई। पुलिस ने रविवार को इस गिरोह के सरगना समीर और उसके दो साथियों रमन और सलमान को अरेस्ट कर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया।

End of Feed