Lucknow Murder: लखनऊ में पत्नी की बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर हत्या, दहशत में घरों में छिप गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 01:34 AM IST

Lucknow Murder: लखनऊ के इटौंजा इलाके के हेमी गांव में मंगलवार रात को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में नशे में धुत पति ने बीच सड़क पर बांके से पत्नी को काट डाला। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में बीच सड़क बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पत्नी की बेरहमी से हत्या
  • आरोपी ने भाई के घर भी बांके से किया हमला
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Lucknow Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड से लोग दहशत में आ गए। लोग घरों में कैद हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके में मंगलवार रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत पति ने बांके से पत्नी पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए महिला चीखती हुई बाहर भागी। इस पर आरोपी पति ने सड़क पर दौड़ाकर बांके से गर्दन पर हमला कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गई। कुछ ही देर में महिला ने सड़क पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LUCKNOW MURDER.

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला ने बताया कि, इंटौजा के हेमू गांव में श्यामू रावत अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार रात में शराब को लेकर पत्नी किरन से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, श्यामू ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी पर बांके से हमला बोल दिया।

End of Feed