हत्या या आत्महत्या! परिजनों ने पति पर लगाया मर्डर का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 09:11 PM IST

Lucknow Crime: यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में महिला की संदिग्ध हालत में मौत
  • कमरे में लगाई फांसी, पति—पड़ोसियों ने उतारा शव
  • मृतका के परिजनों ने लगाया मर्डर का आरोप

Lucknow News: लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला है। महिला घर में अकेली थी। बेटी को स्कूल से छोड़कर जब पति घर आया तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। महिला को फांसी से उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पति ने घटना की जानकारी पुलिस और ससुराल वालों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ससुराल वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

फाइल फोटो

उधर, मौके पर पहुंचे ससुराल वालों ने विवाहिता के पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, बीबीडी स्थित तिवारीगंज में सत्येंद्र मिश्रा अपनी पत्नी ज्योति उर्फ गुड़िया मिश्रा (30) व दो बच्चों के साथ रहता है।

End of Feed