Bride Dies On Stage: शादी में वरमाला पहनाने के बाद स्टेज पर दुल्हन को ऐसे आई मौत, किसी को यकीन नहीं हुआ

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 05:46 PM IST

Bride Dies On Stage: राजधानी लखनऊ के भदवाना गांव में धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था, शादी की रस्में चल रहीं थी, इस दौरान जयमाला कार्यक्रम में दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिर गई। बेहोशी की हालत में उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में दूल्हे को वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिर गई दुल्हन
  • वरमाला पहनाने के बाद ही स्टेज पर दुल्हन की मौत
  • शव यात्रा में शामिल हुए बाराती, मातम में बदली खुशियां

Bride Dies On Wedding: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह की खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब जयमाला कार्यक्रम में अचनाक दुल्हन की मौत हो गई। किसी को यह यकीन नहीं हुआ कि, ऐसे भी मौत हो सकती है। दरअसल, मलिहाबाद के भदवाना गांव में शादी के दिन स्टेज पर वरमाला के दौरान दुल्हन की मौत होने से कोहराम मच गया। बताया जाता है कि, वरमाला डालने के बाद कुर्सी पर बैठने जा रही दुल्हन अचानक से स्टेज पर ही गिर गई। आनन-फानन में परिजन उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद दुल्हन को मृत करार दिया। दुल्हन की मौत की खबर से दोनों परिवार गम में डूब गए। शनिवार सुबह को दुल्हन का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। दुल्हन की अंतिम यात्रा में बाराती भी शामिल हुए।

lucknow news

वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन की मौत

जानकारी के अनुसार, भदवाना गांव के रहने वाले फर्नीचर कारीगर राजपाल शर्मा की बेटी शिवांगी का रिश्ता लखनऊ के बुद्धेश्वर मोहल्ला में रहने वाले विवेक से तय हुआ था। तय समय के मुताबिक, शुक्रवार रात को भदवाना गांव में बारात आई थी। इस दौरान स्वागत सत्कार और नाच-गाने के बीच द्वारचार की रस्में पूरी हो गईं।

End of Feed