Lucknow-Dehradun Vande Bharat: आ गई लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की तारीख, इस दिन से चलेगी ये ट्रेन

Lucknow-Dehradun Vande Bharat: लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च 2024 से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

Lucknow-Dehradun Vande Bharat: लखनऊ और देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल सामने आ गया है। यह ट्रेन होली के बाद 26 मार्च से नियमित रूप से चलेगी। पीएम मोदी ने लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन किया था। 26 मार्च 2024 से यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। हालांकि अभी तक इस ट्रेन की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। जल्द ही टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके किराए को लेकर भी मंथन जारी है। रेलवे ने इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

Lucknow-Dehradun Vande Bharat

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस

किस दिन चलेगी लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन

जानकारी के अनुसार 22545/22546 लखनऊ जं.-देहरादून-लखनऊ जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से नियमित रूप से पटरियों पर दौड़ेगी। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ और देहरादून के बीच की दूरी 8 घंटे और 20 मिनट हो पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 5:15 बजे चलकर दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे चलेगी और लखनऊ रात के 10:40 मिनट पर चलेगी।

End of Feed