Lucknow: मरीजों को मिलेगा जीवनदान! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में बनेगा ब्लड बैंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 02:07 PM IST

Lucknow Cancer Institute: लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीज और उनके तीमारदारों को ब्लड के लिए दूसरे अस्पतालों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में ही मरीजों को खून मिल सकेगा। यहां जल्द ही ब्लड बैंक खुलेगा। ब्लड बैंक के संचालन का लाइसेंस जल्द मिलने की उम्मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के कैंसर संस्थान का ब्लड बैंक जल्द होगा शुरू
  • जल्द ब्लड बैंक के संचालन का लाइसेंस मिलने की उम्मीद
  • लोहिया संस्थान और पीजीआई तक नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Lucknow Cancer Institute: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों को खून के लिए लोहिया संस्थान और पीजीआई तक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संस्थान में ही मरीजों को खून मिल सकेगा। संस्थान में ब्लड बैंक खुलेगा। अधिकारियों ने एक से दो महीने में ब्लड बैंक के संचालन का लाइसेंस मिलने की उम्मीद जताई है। आपको बता दें कि कैंसर संस्थान में 220 बेड पर मरीज भर्ती हो रहे हैं। ऑपरेशन, दवा और रेडियोथेरेपी से रोगियों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।

Lucknow Cancer Institute

लखनऊ कैंसर संस्थान में जल्द होगा शुरू ब्लड बैंक

संस्थान में प्रदेश भर से मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए कई बार ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। अभी तीमारदारों को ब्लड का इंतजाम करने के लिए लंबी जद्दोजहद करनी पड़ती है। अभी तीमारदारों को आठ से 10 से किलोमीटर का लंबा सफर तय कर ब्लड का इंतजाम करना पड़ रहा है।

End of Feed