Love Marriage: बेटी की उम्र के लड़के के प्यार में पागल हुई 3 बच्चों की मां, थाने में की 45 साल की महिला ने युवक से शादी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 08:52 PM IST

Man Marries 45 Years Old Women: खुद से 21 साल छोटे प्रेमी से शादी कर एक 45 साल की विधवा महिला सुर्खियों में है। थाने में दो दिन तक पंचायत चली, बात नहीं बनती देख महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में यौन शोषण की शिकायत दे दी। अंत में महिला की जिद के आगे लड़का और उसके परिजन झुक गए। जिसके बाद दोनों की थाने में शादी कराई गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में तीन बच्चों की मां और 24 साल के प्रेमी की थाने में हुई शादी
  • महिला से 21 साल छोटा है प्रेमी युवक
  • थाने में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, पुलिस ने दी दावत

Man Marries 45 Years Old Women: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अनोखा मामला सामने आया है। यहां थाने में मंडप सजा, पुलिसकर्मी घराती बने और गांव के लोग बराती बने। इस अनोखे विवाह समारोह में खान-पान की व्यवस्था भी की गई थी। दरअसल, लखनऊ के रहीमाबाद थाने में रविवार को प्रेमी युगल की शादी को लेकर घंटों पंचायत चली। परिजनों की सहमति के बाद प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। दरअसल, लखनऊ में 45 साल की विधवा महिला और 24 साल के युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो जमकर विवाद हुआ। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो थाने में शादी कराई गई।

Lucknow News

थाने में 45 साल की महिला और 24 साल के युवक की शादी

थाना रहीमाबाद के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि, सुरगौला में मुन्नी देवी (45) दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती है। करीब 15 वर्ष पहले महिला के पति सीताराम की हादसे में मौत हो गई थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं। महिला की बड़ी बेटी 23 साल, मंझला बेटा 18 साल और सबसे छोटा बेटा 14 वर्ष का है।

End of Feed