लखनऊ एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस हिरासत में यात्री

लखनऊ एयरपोर्ट पर बैगेज की स्क्रीनिंग जांच के दौरान एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसे लेकर यात्री कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे सीआईएसएफ के सुपुर्द कर दिया। सीआईएसएफ ने यात्री की जांच की। जिसके बाद उसे सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एयरपोर्ट पर चेकिंग बैगेज की स्क्रीनिंग जांच के दौरान जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसे संजय बच्चन कलवार नाम के यात्री के पास से बरामद किया गया। बरामद कारतूस को लेकर यात्री कोई कागजात नहीं दिका सका। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने यात्री को सीआईएसएफ के हवाले किया। सीआईएसएफ ने यात्री की जांच करने के बाद उसे सरोजिनी नगर पुलिस के सुपुर्द किया। सरोजिनी नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

End of Feed