लखनऊ

Sambhal Child Rape Case: 6 महीने की मासूम के साथ हैवानियत करने वाला मामा गिरफ्तार, गोद में खेलाने के बहाने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 12:21 PM IST

गोद में खेलाने के बहाने 6 महीने की मासूम के साथ हैवानियत का मामला आया है। गोद में खेलाने के बहाने उसने बच्ची को गोद में बैठाया और उसके साथ रेप किया।

Image

Sambhal Rape Case: 6 महीने की मासूम के साथ हैवानियत करने वाला मामा गिरफ्तार, गोद में खेलाने के बहाने किया रेप

Sambhal Girl Child Rape: उत्तर प्रदेश के संभल से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, रिश्ते में मामा लगने वाले एक आरोपी के खिलाफ 6 महीने की भांजी के साथ हैवानियत का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोद में खेलाने के बहाने से बच्ची को गोद में बैठाया और उसके साथ रेप किया। दरअसल, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची तो बच्ची लहूलुहान अवस्था में पाई गई। इसके बाद मां के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को जमकर पीट दिया। और पुलिस के हवाले कर दिया।

चारपाई से उठाकर किया रेप

मामला कोतवाली बहजोई क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी बच्ची को गोद में खेलाने के बहाने से चारपाई से उठा लेता है। फिर वह बच्ची को गोद में लेकर घर के बाहर वाले बरामदे में चला जाता है। उसके बाद मासूम के साथ गंदी हरकत करता है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब मां पास पहुंची तो आरोपी ने 6 महीने की मासूम को तख्त पर लिटाकर भागने लगा। मां ने जब देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा है तो वह चिल्लाने लगी, जिससे परिवार के लोग मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया और गांव वालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

आरोपी पिता का साला निकला

इसके बाद मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मासूम को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा। वहीं, आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं, मासूम के पिता ने बताया कि हैवानियत को अंजाम देने वाला आरोपी मेरा सगा तहेरा साला है। वो कई बार घर आ चुका है। इसलिए वो उसपर भरोसा करते थे। लेकिन उसने मासूम के साथ गंदी हरकत कर डाली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article