फतेहपुर मकबरा विवाद में अब पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर, भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर के मकबरा विवाद में पुलिस की निगाह अब सोशल मीडिया पर है। बढ़े तनाव के दौर में पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट और टिप्पणियां करने के मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। 11 अगस्त को ईदगाह परिसर में भगवा झंडा फहराने और पूजा के बाद दो समुदायों में पथराव हुआ था, जिसको लेकर ये कार्रवाई चल रही है।

Fatehpur News: फतेहपुर के मकबरा विवाद को लेकर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया है, जहां भड़काऊ टिप्पणियों और वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने BNS की कई धाराओं में यह कार्रवाई की है और सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है।

fatehpur tomb controversy

11 तारीख को हंगामे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (तस्वीर साभार : PTI )

सोशल मीडिया पर उकसाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, सबसे पहला मामला अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर विवादित मकबरे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसके खिलाफ BNS की धारा 196 और 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

End of Feed