'अगर नहीं बनी INDI गठबंधन की सरकार तो बदल जाएगा संविधान', अखिलेश यादव का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2023, 08:49 PM IST

Akhilesh Yadav Slams BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि अगर 'इंडिया' की सरकार बनाने में पीछे रह गये तो भाजपा संविधान बदल देगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के कोटा के बिना महिला आरक्षण कानून अधूरा है।

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान बदलकर देश को न जाने किस रास्ते पर ले जाएगी। पूर्व विधायक नीरज मौर्य की पुस्‍तक ‘दलित एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता' के विमोचन के अवसर पर सपा प्रमुख ने कहा कि ''2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी होगा। केन्द्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी तो देश बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और राममनोहर लोहिया के सिद्धांतो और उनके बताए रास्ते पर चलेगा।

Akhiesh Yadav, INDIA

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है सपा।

'...तो देश का संविधान बदल देगी भाजपा'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने कहा कि अगर इससे (इंडिया की सरकार बनाने से) पीछे रह गए तो भाजपा संविधान बदलकर न जाने किस रास्ते पर ले जाएगी। अखिलेश यादव के हवाले से सपा मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि कि 'पांच हजार साल पहले जो जाति व्यवस्था आयी, उसी से समाज में दूरियां बनी है। जिस समय समाज सम्पन्न हो जाएगा हर जाति एक दूसरे के साथ खड़ी हो जाएगी।'

End of Feed