Gorakhpur Link Expressway: अब 17 जून को नहीं खुलेगा गोरखपुर-लिंक एक्सप्रेसवे, जानें उद्घाटन की नई तारीख

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 17 जून की जगह 20 जून को होगा। उद्घाटन समारोह दो स्थानों पर आयोजित होगा। सीएम योगी आजमगढ़ के सालारपुर में उद्घाटन के बाद एक्स्प्रेसवे से ही गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा जाएंगे। जिसके बाद वे गोरखनाथ मंदिर भी आएंगे।

Gorakhpur Link Expressway Inauguration: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 17 जून को नहीं होगा। इसके उद्घाटन की तारीख बदल गई है। इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 जून को आजमगढ़ के सालारपुर और गोरखपुर के जैतपुर के पास होगा। तारीख के अलावा समारोह के अन्य किसी कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी जारी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।

Expressway

सांकेतिक फोटो

दो स्थानों पर होगा उद्घाटन समारोह

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन समारोह दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। पहला कार्यक्रम आजमगढ़ के सालारपुर के पास होगा, जहां यह लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। वहीं दूसरा आयोजन गोरखपुर के जैतपुर के पास स्थित भगवानपुर टोल प्लाजा पर होगा। बारिश की संभावना के चलते गोरखपुर में समारोह कार्यक्रम एक्सप्रेसवे पर ही आयोजित किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद सीएम योगी दोनों ही जगों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

End of Feed