विजयदशमी पर गोरखनाथ मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र; सीएम योगी ने की सभी देव विग्रहों की पूजा

विजयदशमी के पावन अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में धार्मिक आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशेष पूजन-अनुष्ठान कर लोकमंगल की कामना की।

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में सीएम योगी ने पीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए गुरुवार प्रातःकाल विधि विधानपूर्वक श्रीनाथ जी की पूजा-आराधना कर लोकमंगल की प्रार्थना की।

yogi gorakhnath dham vijayadashmi

गोरखनाथ बाबा की पूजा करते सीएम योगी

विजयदशमी के विशिष्ट पूजन की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में शक्तिपीठ से हुई जहां शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से जगतजननी आदिशक्ति की आराधना के अनुष्ठान चल रहे थे। शक्तिपीठ में वेदी पूजनोपरांत तथा लोक कल्याण की प्रार्थना करने के बाद सीएम योगी मंदिर के अन्य साधु-संतों के साथ, संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यगण व वेदपाठी छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीनाथ जी के मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। यहां विधि विधानपूर्वक महायोगी गोरखनाथ की पूजा की, आरती उतारी।

End of Feed