Lucknow Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: देशभर में आज यानी बुधवार को सोना और चांदी की कीमतें जारी हो गई हैं। यूपी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आभूषण खरीदने वाले लोगों के लिए थोड़ी राहत है। हालांकि रोजाना सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। देशभर में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 48,350 रुपये है। मंगलवार को यह भाव 48,500 रुपये ग्राम था। आज सोने की कीमत में 150 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
लखनऊ में आज के सोने और चांदी के भाव
इसके अलावा, 24 कैरेट सोने के भाव 52,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। बीते दिन मंगलवार को 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 52,920 रुपये थी। यानी आज 170 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
लखनऊ में 22 व 24 कैरेट सोने की कीमत
राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोना 48,500 रुपये में 10 ग्राम मिलेगा। बीते दिन यह रेट 48,700 रुपये थे। आज करीब 200 रुपये की गिरावट आई है। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का रेट आज प्रति 10 ग्राम 52,900 रुपये तय हुआ है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 53,070 रुपये थी। आज सोना 170 रुपये सस्ता है। यहां आपको यह भी बता दें कि, उपरोक्त सोने की कीमतें सांकेतिक हैं, इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं किए गए हैं। सटीक कीमतों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क कर लें।
चांदी की कीमत में बढ़ोतरी
इसके अलावा, लखनऊ में चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। राजधानी में एक किलो चांदी की कीमत 61,200 रुपये दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी के रेट 60,600 रुपये किलो थे। रविवार को एक किलो चांदी की 61 हजार रुपये मिल रही थी। गौरतलब है कि, ISO (Indian Standard Organization) की ओर से सोने की शुद्धता पहचानने को हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 व 23 कैरेट सोने पर 958 और 22 कैरेट पर 916, जबकि 21 कैरेट पर 875 एवं 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकतर सोना 22 कैरेट में बेचा जाता है। कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता। आपको यह भी बता दें कि, जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाया जाता है।
