अयोध्या में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार संग उतारी रामलला की आरती, आस्था और भव्यता के संगम में डूबी रामनगरी

अयोध्या में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने परिवार के साथ श्रीरामलला की आरती उतारी और श्रीराम दरबार व जगज्जननी मां दुर्गा के दर्शन किए। वित्त मंत्री ने मंदिर के भव्य स्वरूप को देखकर आस्था और गर्व की भावना व्यक्त की।

Ayodhya News: भारत की सांस्कृतिक राजधानी कही जाने वाली प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में गुरुवार का दिन अत्यंत पावन रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने परिवार संग प्रभु श्रीरामलला की आरती उतारी और श्रीराम दरबार व जगज्जननी मां दुर्गा के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कुबेर टीला स्थित देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक भी किया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने वित्त मंत्री को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया और निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। निर्मला सीतारमण ने मंदिर के भव्य स्वरूप को देखकर आस्था और गर्व की भावना व्यक्त की।

Ayodhya News

अयोध्या में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार संग उतारी रामलला की आरती (फोटो- Nirmala Sitharaman X)

अयोध्या के आध्यात्मिक तेज में डूबी वित्त मंत्री

आरती के दौरान श्रीरामलला का दरबार भक्ति रस से सराबोर हो उठा। सरयू तट से आती मंद बयार और मंदिर प्रांगण में गूंजते भजनों ने वातावरण को और भी पवित्र बना दिया। वित्त मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद आरती में शामिल श्रद्धालुओं के साथ “जय श्रीराम” का उद्घोष किया।

End of Feed