Electricity Banking: अब गर्मी में नहीं होगी बिजली कटौती, विद्युत बैंकिंग के जरिए बचेगी लाइट, जानिए पूरा प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 02:16 PM IST

Electricity Banking: यूपी में सभी क्षेत्रों में भरपूर निर्बाध बिजली देने के प्रयासों को पूरा करने के लिए यूपी पावर कारपोरेशन ने दूसरे राज्यों से बड़े पैमाने पर विद्युत बैंकिंग करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सर्दियों और सामान्य दिनों में जब राज्य में बिजली की मांग औसत एवं कम रहती है उस समय कारपोरेशन उपलब्ध अतिरिक्त बिजली जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु समेत राज्य के साथ ही एनटीपीसी को देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़े पैमाने पर विद्युत बैंकिंग करने का फैसला
  • अब गर्मियों में लोगों को नहीं होगी परेशानी
  • गर्मियों में बिजली आपूर्ति की ज्यादा व्यवस्था


Electricity Banking: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। अब गर्मियों में लोगों को बिजली की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। इस को लेकर बिजली बैंकिंग की अरेंजमेंट किया जाएगा। योगी सरकार ने गर्मियों में बिजली आपूर्ति की ज्यादा व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन (यूपीपीसीएल) विद्युत बैंकिंग के जरिए देश के अन्य राज्यों से समझौता कर बिजली की व्यवस्था करने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिश कर रहा है। अभी तक इस अभियान में यूपीपीसीएल को कामयाबी मिली है। अभी तक जम्मू कश्मीर से 249.29 मिलियन यूनिट और तमिलनाडु से 61.56 मिलियन यूनिट बिजली खरीदने के लिए अनुबंध हो चुका है।

lucknow Electricity

दूसरे राज्यों से बड़े पैमाने पर होगी विद्युत बैंकिंग

यूपीपीसीएल को कश्मीर से कन्या कुमारी तक बिजली बैंकिंग के इस प्रयास में कामयाबी मिली है। जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश से बिजली बैंकिंग समझौते किए जा चुके हैं। कर्नाटक और एनटीपीसी से ऐसे समझौते प्रस्तावित हैं।

End of Feed