Lucknow: बुजुर्ग महिला से 70 लाख की ठगी; 22 दिन तक रही 'डिजिटल अरेस्ट', पैसे खत्म होने पर गिरवी रखे गहने

लखनऊ की 73 वर्षीय रीता भसीन साइबर ठगों के जाल में फंसकर 22 दिन तक नजरबंद रहीं। फर्जी CBI अधिकारी बनकर ठगों ने उनसे 70 लाख रुपये ठग लिए। मामला उजागर होने पर साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Lucknow News: लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाली 73 वर्षीय रीता भसीन पिछले महीने 22 दिन तक एक भयानक साइबर जाल में फंसी रहीं। खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर ठगों ने उन्हें मानसिक रूप से इतना डरा दिया कि उन्होंने डर के मारे 70 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

digital arrest news lucknow

73 साल की महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 70 लाख (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

CBI अफसर बनकर दी धमकी

रीता ने बताया कि यह सब 20 जून को एक फोन कॉल से शुरू हुआ, जब एक महिला ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी सुनीता बताकर संपर्क किया। महिला ने कहा कि उनके बैंक खातों में जमा राशि और जेवरात अवैध कमाई हैं और CBI ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद उनकी बात विक्रम सिंह नामक व्यक्ति से करवाई गई, जिसने खुद को सीनियर अधिकारी बताते हुए धमकी दी कि उन्हें 10 साल की जेल और 10 लाख का जुर्माना हो सकता है। डर और भ्रम के कारण रीता ने ठगों के बताए गए बैंक खातों में पहले 56 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर नजरबंद कर लिया और कहा कि जांच जारी है, इसीलिए वह न तो घर से बाहर जाएं और न ही किसी से बात करें।

End of Feed