यूपी के भदोही में पिता बना जल्लाद, बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

यूपी के भदोही में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई राइफल को भी जब्त कर लिया गया है।

Bhadohi Crime: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से अपने बेटे की गोली मारकर हत्या की है। लेकिन इस वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह और भी हैरान कर देने वाली है।

Crime News

भदोही में पिता ने बेटी की गोली मारकर की हत्या

पिता ने की बेटे की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक लाइसेंसी राइफल से अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कैलाश नाथ दुबे (70) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव निवासी कैलाश नाथ दुबे (70) का बेटा तनंजय दुबे (47) घर में होने वाले वैवाहिक समारोह में शामिल होने के मुंबई से यहां आया था।

End of Feed