Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस और ट्रक की भीषण टक्कर में बस चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा एक्सप्रेसवे के 198 किलोमीटर कट पर हुआ।

Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा। रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 198 किलोमीटर कट पर हुआ।

accident at agra lucknow expressway

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

तेज रफ्तार ने ली दो जानें

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक दुर्घटना के तुरंत बाद फरार हो गया।

End of Feed