Jaunpur Road Accident: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस और सूमो कार हुई हादसे का शिकार, 8 लोगों की मौत और 40 घायल

Jaunpur Road Accident: जौनपुर में महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस और एक सूमो कार हादसे का शिकार हो गई। इन दोनों हादसों में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 40 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Jaunpur Road Accident: जौनपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस और सूमो हादसे का शिकार हो गई। इन दोनों अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुछ ही घंटों का अंतर रहा। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं करीब 40 लोग घायल है, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

हाईवे पर हुए दो बड़े हादसे

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि जौनपुर में एक गांव के पास सूमो कार में एक परिवार झारखंड से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहा था, जब एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई, जिससे यह हादसा हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया की सूमो कार हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के कुछ घंटों के बाद सड़क पर खड़े चावल से लदे ट्रक में श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पीछे से भिड़ गई। यह बस दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। बस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। इन दोनों हादसे में कुल मिलाकर 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि यह बादसा बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में हुआ है।

End of Feed