पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार जीजा-साले की जोड़ी, छेड़छाड़ और मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को दिया था अंजाम

लखनऊ के पीजीआई इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और उसका मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को वृंदावन में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

वृंदावन थाना क्षेत्र के पास मुठभेड़ में पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह दोनों आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बीते रविवार यानी 26 जनवरी को जीजा-साले की इस जोड़ी ने लखनऊ के पीजीआई इलाके में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसका मोबाइल छीनकर वहां से फरार हो गए। मोबाइल स्नैचिंग की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

Police

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार जीजा-साले की जोड़ी

पुलिस मुठभेड़ में लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि पीजीआई पुलिस द्वारा गुरुवार रात वृंदावन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक संदिग्ध बाइक आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा करते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौका देख दूसरा आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया।

End of Feed