UP Tourism Logo and Tagline: उत्तर प्रदेश पर्यटन के विभिन्न आयामों से सम्पन्न प्रदेश है। यह प्रदेश देश के महत्वपूर्ण तीर्थों का केन्द्र है। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बहुतायत अद्वितीय वन्य जीव उपलब्ध है, जो अनूठी वनस्पतियों एवं वन्यजीवों की जैव विविधता से सम्पन्न है। यह प्रदेश अपनी संस्कृति, धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत से भरपूर है। यहां के व्यजंनों की विविधता प्रदेश के भौगोलिक विविधता के समान है। उत्तर प्रदेश अपने सूती वस्त्र, हस्तशिल्प, नृत्य/नाटक एवं संगीतकारों की विरासत की गरिमा से सुशोभित है।
UP Tourism Logo and Tagline
UP Tourism Logo Redesigning
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने अपनी ब्रॉन्डिंंग करने के लिए नया लोगो और नई टैगलाइन लॉन्च करने की योजना बना ली है। वर्तमान में यूपी टूरिज्म की टैगलाइन है- यूपी नहीं देखा, तो इंडिया नहीं देखा (UP nahi dekha toh India nahi dekha)। योगी सरकार ने 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की टैग लाइन 'यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा' को लॉन्च किया था। यह टैगलाइन भी सुझाव मांगने के बाद फाइनल की गई थी। अब पांच साल के बाद एक बार फिर यूपी टूरिज्म नई टैगलाइन तैयार करा रहा है।
UP Tourism Logo and Tagline
UP Tourism
UP Tourism New Tagline
इसके लिए यूपी टूरिज्म ने लोगों से सुझाव मांगे हैं। कोई भी कलात्मक व्यक्ति यूपी टूरिज्म का लोगो और टैगलाइन बना सकता है। विजेता को एक लाख तक का पुरस्कार मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। लोगो डिजाइन कर प्रथम स्थान पाने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा तो टैगलाइन में प्रथम स्थान पाने वाले को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए हम एक शानदार लोगों और बेहतर टैगलाइन बनाना चाहते हैं, जिससे उत्तर प्रदेश में बाहर से आने वाले पर्यटक आकर्षित हो सके।
कैसे ले सकते हैं भाग
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोगो या टैगलाइन तैयार कर उसे uptourismgov@gmail.com पर भेजना होगा। पर्यटन विभाग के अनुसार, लोगो आकर्षक और कई रंगों में बना हुआ हो। टैगलाइन के लिए सरल भाषा और कम शब्दों का इस्तेमाल हो। टैगलाइन का मुख्य सार उत्तर प्रदेश को केन्द्रित करते हुए, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के विभिन्न आयामो को दृष्टिगत रखते हुए होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि 20 मई 2023 रखी गई है।
