UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली (Diwali) का बड़ा तोहफा दिया। दरअसल मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को दिनांक 01.07.2022 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। (File Photo)
सीएम योगी ने यूपी के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिया दिवाली गिफ्ट
साथ ही मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले ही बोनस की भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपए बोनस (Bonus) प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 34% को 0… t.co/WA2EAAnVYr
— ANI (@ANI) Oct 17, 2022
राज्य के सभी कर्मचारियों को 6,908 बोनस देने का भी किया ऐलान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 34 फीसदी को 01 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 बोनस देने का निर्णय लिया गया है। आप सभी को हार्दिक बधाई।
इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली और छठ त्योहारों से पहले कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। राज्य के बड़े अधिकारियों के साथ रविवार देर रात हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पटाखों की दुकानें और उनके गोदाम आबादी वाले क्षेत्रों से दूर बनाए जाएं और हर जगह दमकल गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही पटाखों की दुकानें खुली जगहों पर ही होनी चाहिए और लाइसेंस/एनओसी समय पर जारी किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से समय संवेदनशील है और पुलिस को अलर्ट रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निरंतर संवाद बनाए रखने और विभिन्न समुदायों के सभी सदस्यों से सहयोग लेने का निर्देश दिया ताकि त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ आयोजित किया जा सके।
