अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी, CM योगी ने बता दिया प्लान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 07:39 PM IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा और वृंदावन पर सरकार का पूरा फोकस है। उन्होंने कहा कि मथुरा में विकास की गति को तेज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सेठ बीएन. पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित 'विजय संकल्प नामांकन सभा' को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा और वृंदावन पर सरकार का पूरा फोकस है।

yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ।

'मथुरा-वृंदावन में विकास की गति होगी तेज'

उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन में विकास की गति और तेज किया जाएगा। उन्होंने न्यायालयों में चल रहे मामलों में भी जीत मिलने की उम्मीद जताई। साथ ही कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों को चेतावनी भी दी कि मातृ शक्ति का अपमान करने वालों को पूरा देश सबक सिखाने के लिए तैयार है।

End of Feed