बलरामपुर और श्रावस्ती को मिली कई करोड़ों की सौगात, CM योगी ने परियोजनाओं का किया लोकार्पण

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 03:52 PM IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर और श्रावस्ती को कई परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया और कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलरामपुर और श्रावस्ती को कई परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बलरामपुर की 1,488.89 करोड़ की 466 विकास परियोजनाओं और श्रावस्ती की 260.37 करोड़ की 31 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से विकास की रफ्तार को नई गति मिलेगी। इनमें विश्वविद्यालय भी शामिल है, जो छात्रों के लिए वरदान साबित होने वाला है।

Yogi adityanath (2)

सीएम योगी आदित्यनाथ।

बलरामपुर को कई परियोजनाओं की सौगात

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस बलरामपुर में एक विश्वविद्यालय की बात कभी कल्पना थी, हम आज उसे साकार करने जा रहे हैं। मां पाटेश्वरी की कृपा, भगवान श्रीराम के पुत्र लव की राजधानी, बुद्ध की तपोभूमि और महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम की भूमि के सौंदर्य को चंद माफिया और आपराधिक तत्वों ने कुंद करने का कार्य किया था। हम सब इसी संकल्प के साथ सत्ता में आए हैं कि राजनीति का अपराधीकरण हर्गिज नहीं होने देंगे, जो भी हमारे नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसको उसकी कीमत चुकानी पड़गी।

End of Feed