मुख्यमंत्री ने पंडित छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छन्नूलाल मिश्र ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को जो ऊंचाइयां दी उसे हर देशवासी गौरवान्वित है। आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव से निकलकर उन्होंने काशी को संगीत साधना की कर्मभूमि बनाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे के दौरान सोमवार को शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र के आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदना व्यक्त की। छन्नूलाल मिश्र का पिछले दिनों 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। योगी आदित्यनाथ ने छन्नूलाल के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

up news

मुख्यमंत्री ने पंडित छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि (फोटो- CM Office)

' शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयां दी '

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छन्नूलाल मिश्र ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को जो ऊंचाइयां दी उसे हर देशवासी गौरवान्वित है। आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव से निकलकर उन्होंने काशी को संगीत साधना की कर्मभूमि बनाया। उनके निधन से पूरा देश और संगीत जगत मरमत है। पंडित छन्नूलाल मिश्र भारतीय शास्त्रीय गायक भारत सरकार की ओर सन 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

End of Feed