UP News: गला रेतकर युवक की हत्या, पहचान छिपाने के लिए ईंट से कुचल दिया पूरा चेहरा, इलाके में दहशत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:54 PM IST

UP News: बहराइच जिले में एक युवक की गला रेतकर नृशंस हत्‍या का मामला सामने आया है। हत्‍यारों ने हत्‍या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया। युवक सोमवार दोपहर से ही गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
युवक की हत्‍या के बाद ईंट से कुचल दिया गया पूरा चेहरा
युवक सोमवार दोपहर से ही अपने घर से था गायब
हत्‍या के पीछे प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश की आशंका

UP News: यूपी के बहराइच जिले में हत्‍या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के रुपईडीहा इलाके में एक युवक की पहले गला रेतकर नृशंस तरीके से हत्‍या की गई और फिर मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया। इसके बाद हत्‍यारे शव को सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। सड़क किनारे शव देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

murder

पहचान छिपाने के लिए ईंट से कुचल दिया पूरा चेहरा

इलाके में कुचल हुआ शव मिलने के बाद से दहशत का माहौल है। हत्‍या का कारण प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक पुलिस के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मृतक की पहचान इलाके के ददौली गांव के रहने वाले 25 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में युवक के बाबा की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

End of Feed