Ram Mandir के पास बनेगा कमल के आकार वाला फव्वाराः एक वक्त 25 हजार लोग देख सकेंगे इसमें मल्टीमीडिया शो

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 25, 2023, 12:33 PM IST

Ram Mandir Latest News in Hindi: लोटस के आकार वाला यह फाउंटेन 20 एकड़ में फैला होगा, जो कि गुप्तार घाट से नया घाट के नजदीक रहेगा। यह 50 मीटर तक की ऊंचाई पर पानी को फेंकेगा। फव्वारे वाले कॉम्पलेक्स को आध्यात्मिक अनुभव देने के लिए बनाया जाएगा।

Ram Mandir Latest News in Hindi: उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में श्री राम मंदिर के पास कमल के आकार का बड़ा सा फव्वरा भी होगा। सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इसे इंस्टॉल करने का प्लान रेडी कर लिया है। मेगा मल्टीमीडिया शो वाले इस फाउंटेन पर 100 करोड़ रुपए के आसपास की लागत आएगी। एंफीथियेटर स्टाइल की सेटअपवाले इस फव्वारे के आस-पास एक समय पर 25 हजार लोग शो का लुत्फ ले सकेंगे।

Lotus shaped Fountain

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः गौरव गौतम)

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस प्लान के डिट्ल्स देते हुए बताया गया कि लोटस के आकार वाला यह फाउंटेन 20 एकड़ में फैला होगा, जो कि गुप्तार घाट से नया घाट के नजदीक रहेगा। यह 50 मीटर तक की ऊंचाई पर पानी को फेंकेगा। फव्वारे वाले कॉम्पलेक्स को आध्यात्मिक अनुभव देने के लिए बनाया जाएगा।

End of Feed