मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियां तेज

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। दीपोत्सव कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है, अयोध्या के 56 घाटों पर दीयों की अद्भुत आभा सजेगी और घाटों की मार्किंग का कार्य भी शुरू हो चुका है। तीस हजार स्वयंसेवक इस भव्य आयोजन को गति देंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2025 की भव्य तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को आलोकित करने के इस विश्वविख्यात आयोजन के लिए अब घाटों पर मार्किंग का कार्य तेजी से चल रहा है।

Deepotsav 2024 Image

2024 में हुए दीपोत्सव की भव्य तस्वीर

कुलपति के निर्देशन में घाटों की सफाई और मार्किंग का कार्य जारी

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीम घाटों को व्यवस्थित व आकर्षक बनाने में जुटी है। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि स्वयं की देखरेख में घाटों की साफ-सफाई के बाद मार्किंग का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीयों की सुंदर सजावट के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 4.5 स्क्वायर फीट का क्षेत्र चिह्नित किया जा रहा है, जबकि श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु ढाई फीट का रास्ता छोड़ा गया है।

End of Feed