Lucknow Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर 5 दुकानों को कुचला, तीन लोगों की मौके पर मौत

Lucknow Road Accident: लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर 5 दुकानों को कुचल दिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Lucknow Accident News: लखनऊ में एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायल लोगों को बाहर निकलवाया। इस हादसे में घायल हुए लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) गोपाल कृष्ण चौधरी ने बुधवार को बताया कि यह हादसा इटौंजा थाना क्षेत्र में इटौंजा-महोना मार्ग पर 28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात को हुआ। जहां तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होने के बाद सड़क के किनारे बनी पांच दुकानों को कुचल दिया।

End of Feed