प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में आस्था का उत्सव, सुबह से रामपथ पर श्रद्धालुओं का रेला; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में आज बड़ी तादाम में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर श्रद्धालुओं का आगमन और बढ़ गया है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है।

Ayodhya Ram Mandir: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई है। रविवार को रामपथ पर सुबह से ही भक्त बड़ी तादाद में जुटे। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का यह नजारा रामनगरी को और भी पवित्र बना रहा है।पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Ram Darbar

फाइल फोटो

श्रद्धालुओं के लिए पानी और बैठने की व्यवस्था

राम मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग रामपथ पर दूर-दूर तक भक्तों की कतार देखी गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रामपथ पर जगह-जगह पानी, छांव और बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर परिसर में प्रवेश और दर्शन की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

End of Feed