Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 7 सितंबर 2023 LIVE : कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को 80 सीटें जीतने की बात भूल जानी चाहिए। वहीं, विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर समेत देश के कई बड़े मंदिरों में आज जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वहीं, इन मंदिरों में 7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात 12 बजे श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव होगा।
- कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी, रायबरेली सहित राज्य से लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने की बात भूल जानी चाहिए।
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना मसौली क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग स्थित ग्राम बिंदौरा के निकट बुधवार रात लखनऊ से गोंडा जा रही एक निजी बस की एक ट्रक से टक्कर हो गयी, जिससे बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गयी।
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में फतेहपुर थानाक्षेत्र में दूध लेने के लिए घर से निकला एक बालक बाद में मृत मिला। बताया जा रहा है कि उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं।
- कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को दावा किया कि अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी की अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जमानत जब्त हो जाएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
- मुरादाबाद से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवती के साथ 4 लोगों ने गैंग रेप किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है।
- बाराबंकी से दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार रात डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई।
- विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल से जो पिस्टल बरामद कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा था उस पर अंकित समेत दो लोगों के फिंगर प्रिंट मिले हैं।
