Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 25 सितंबर 2023 LIVE : आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध कब्जा को मुक्त कराने गए पुलिस प्रशासन पर सत्संगियों ने हमला कर दिया। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी आज बरेली जिले के बहेड़ी का दौरा करेंगे। मथुरा में पिलुआ खेरिया मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों को बदमाशों ने गोली मार दी। फतेहपुर के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव में लड़की के भाइयों ने प्रेम-प्रसंग में बहन के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- मोहन भागवत के लखनऊ दौरे के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अवध क्षेत्र की कई संगठनात्मक बैठकें सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गईं।
- पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी आज बरेली जिले के बहेड़ी का दौरा करेंगे। इस दौरान वो बहेड़ी विधानसभा में 10 जगहों पर कार्यक्रम करेंगे। बताया जा रहा है कि ये सब 2024 के चुनाव को लेकर है।
- आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध कब्जा को मुक्त कराने गए पुलिस प्रशासन पर सत्संगियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, 6 सत्संगी भी चोटिल हुए।
- यूपी के गोरखपुर में लोगों से सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपराधी इसके लिए क्राइम ब्रांच का नाम लेकर पीड़ित लोगों से पैसे वसूल कर रहे हैं।
- प्रयागराज के शंकरगढ़ में एक कारोबारी के बेटे को किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीड़ित परिवार से 15 लाख रुपए की मांग की थी।
- लोनी थाना क्षेत्र के रूपनगर में 23 सितंबर को दो मंजिला मकान गिरने तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके मकान के अंदर पुलिस ने दिवाली के पटाखे बनाने की पुष्टी की है। वहीं, इस हादसे में घायल हुए 4 महिला व बच्चों का दिल्ली के GTB अस्पताल में चल रहा है।
- मथुरा में पिलुआ खेरिया मोड़ पर बाइक सवार दो लोगों को बदमाशों ने गोली मार दी। इससे एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रुप से घायल है। घायल व्यक्ति का अस्तपताल में इलाज करवाया जा रहा है।
- फतेहपुर के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव में लड़की के भाइयों ने प्रेम-प्रसंग में बहन के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
