लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 10 सितंबर 2023: अनुज हत्याकांड में पुलिस की DNA टेस्ट की अर्जी, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने की आरक्षण की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 09:13 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 10 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 10 सितंबर 2023: अनुज हत्याकांड में पुलिस की DNA टेस्ट की अर्जी, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने की आरक्षण की मांग

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 10 सितंबर 2023 LIVE : गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लग गई। रामपुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शहर के विभिन्न चौराहों से रथयात्रा निकाली गई। प्रयागराज के नवाबगंज थानाक्षेत्र के पचदेवरा गांव से जमीन विवाद का मामला सामने है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है जो वन एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत आता है। फिर भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप सामने आया है।
  • मुरादाबाद में हुई भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में नया मोड़ आ सकता है। दरअसल, पुलिस ने 6 आरोपियों का DNA टेस्ट कराने की अर्जी कोर्ट में दी है।
  • यूपी के हापुड़पुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आरोप है कि मकान मालिक के दो पुत्रों ने एक किरायेदार की नाबालिग बेटी से रेप किया है।
  • विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी गाजीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग की है। उन्होंने कहा आरक्षण नहीं मिलने से निषाद समाज नाराज है, जिसके हश्र में घोसी विधान में हार का मुंह देखना पड़ा है।
  • प्रयागराज के नवाबगंज थानाक्षेत्र के पचदेवरा गांव से जमीन विवाद का मामला सामने है। बताया जा रहा है कि एक इंच जमीन के विवाद के लिए सगे भाई ने अपने बड़े भाई को छत से धकेल दिया। इससे बड़े भाई की जान चली गई।
  • गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर 15 दमकल की गाड़ियां भेजी गयी। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
  • पलवल से लूट का मामला सामने आया है। दिल्ली से वृंदावन के लिए एक महिला-पुरुष ने गाड़ी किराए पर की। चालक को पानी के लिए भेज सवारी गाड़ी लेकर फरार हो गए। हालांकि चालक ने पुलिस को इसकी तहरीर दी है।
  • रामपुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शहर के विभिन्न चौराहों से रथयात्रा निकाली गई। इस रथयात्रा ने सभी का मन मोह लिया। इसकी सुरक्षा के लिए 240 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article