लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 1 सितंबर 2023: केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, तापमान में 3 डिग्री का इजाफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 10:25 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 1 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

Aaj Ki Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 1 सितंबर 2023 LIVE : लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अलीगढ़ में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। वहीं, सहारनपुर में पुलिस ने 25,000 इनामी बदमाश गोकश को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रक्षाबंधन पर ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती को 3 युवकों ने पहले स्कूटी से गिराकर घसीटते हुए किसी सुनसान जगह पर ले गया। फिर युवती से रेप करने की कोशिश की। बचाव में युवती ने चिल्लाई तो हाथ, पीठ, और सिर पर चाकू से वार किया। फिलहाल,युवती का इलाज कमांड अस्पताल ICU में चल रहा है।
  • अलीगढ़ में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन रात 11 बजे खत्म हो गई। बता दें बुधवार को आपातकालीन वार्ड में मरीज का इलाज जल्द होने को लेकर तीमारदार और पैरामेडिकल कर्मी के बीच बहस हो गई थी। जिससे नाराज होकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोपागंज में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा पिछड़े, अल्पसंख्यक का वोट तो लेती है परंतु विकास सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवारिक कुनबे का हुआ है।
  • उन्नाव में एक नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीड़ंत हो गई, जिससे 3 युवक घायल हो गए। घायलों में से एक को गंभीर चोट आई है। पुलिस को सुचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से एक की मौत हो गई। मामला उन्नाव में बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के जंगली खेड़ा गांव स्थित शारदा नहर पुल के पास का है।
  • दरोगा के बेटे की गोली मारकर हात्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रयागराज के हसनपुर कोरारी सराय चंडी थाना थरवई का है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने केवल 5000 रुपए के लिए दरोगा के बेटे को गोली मार दी जिससे उसकी की मौत हो गई।
  • सहारनपुर में पुलिस ने 25,000 इनामी बदमाश गोकश को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें गुरुवार की रात फतेहपुर पुलिस और गोकशों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने बदमाश को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया फिर उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
  • भदोही में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक आदमी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के किशन देवपुर का है।
  • पिछले तीन दिनों से अयोध्या समेत आसपास के जिलों में तेज धूप निकल रही है। जिससे तीन दिनों में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान का इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article