Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 07 अक्टूबर 2023 LIVE : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंचे। यहां वो तीन दिवसीय दौरे पर है। गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा दिया गया है। देवरिया नरसंहार मामले में यूपी सरकार दबंग प्रेमचंद यादव के घर आज बुलडोजर चला सकती है। वहीं, बहराइच जिले के कैसरगंज थाने से तीन तलाक का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 07 अक्टूबर 2023: CM Yogi आज से उत्तराखंड के दौरे पर, गांगेय डॉल्फिन को मिला प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंचे। यहां वो तीन दिवसीय दौरे पर है। बता दें आज सीएम योगी नरेंद्रनगर में आयोजित 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के दौरे के दौरान गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि तालाबों और नदियों को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए।
- देवरिया नरसंहार मामले में यूपी सरकार दबंग प्रेमचंद यादव के घर आज बुलडोजर चला सकती हैं। बता दें इस पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को SDM-CO समेत राजस्व और पुलिस विभाग के 15 अफसरों को निलंबित कर दिया था।
- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को गोरखपुर, देवरिया और सुलतानपुर पहुंचे। इस दौरान देवरिया सामूहिक हत्याकांड और सुलतानपुर चिकित्सक हत्याकांड मामले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक फैसले में गौतम बुद्ध नगर के जिला प्रशासन को सलारपुर गांव में ग्रामीणों की जमीन के संबंध में राजस्व रिकॉर्ड से नोएडा का नाम हटाने और चार सप्ताह के भीतर नोएडा के स्थान पर इन ग्रामीणों का नाम डालने का निर्देश दिया है।
- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस विभाग की पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बता दें यह बदलाव 67 हजार पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया को लेकर की गई है। हालांकि इससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। सभी अलग-अलग पदों पर एक ही बार में आवेदन करना होगा।
- 25 नवंबर से होने जा रही अयोध्या में तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं, 30 नवंबर को इसका समापन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि पूरे राज्य में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के वास्ते एक प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की एक समिति गठित की जाए।
- बहराइच जिले के कैसरगंज थाने से तीन तलाक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में बेटी पैदा होने पर पीड़िता के पति ने उसे तीन तलाक देकर बच्ची सहित घर से बाहर निकाल दिया।
- प्रयागराज में गंगा नहाने गए 5 किशोरों की डूबकर मौत हो गईं। गोताखोरों की मदद से 5 लड़कों के शव को बाहर निकाला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
