यूपी में जमकर बरस रहे मेघ, आज 37 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें अगले चार दिन मौसम का हाल

आज का मौसम यूपी, 24 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज इटावा, झांसी समेत 37 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी
  • आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
  • जन्माष्टमी पर मथुरा में बारिश की संभावना

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बादल मेहरबान हैं। पिछले कई दिनों से यूपी में बारिश का दौर लगातार जारी है। कई जिलों में हल्की तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है। लेकिन इसके बावजूद उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को भी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को प्रदेश के 37 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इटावा, झांसी, आगरा, जालौन, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आने वाले चार दिनों तक पूरी यूपी में बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला भी यू हीं जारी रहने वाला है।

End of Feed