यूपी में भारी बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट जारी, आज उमस कर सकती है परेशान

आज का मौसम यूपी, 9 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। 20 से अधिक इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। बुधवार से बारिश में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट
  • बीते 24 घंटों में बरेली से सबसे अधिक बारिश
  • उमस में बढ़ोत्तरी होने के आसार

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि इसकी तीव्रता और क्षेत्रफल में कमी देखने को मिल सकती है। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश बरेली में हुई। यहां 460 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आज यूपी के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश होगी और बीच-बीच में धूप भी रहेगी। जिससे उमस में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

20 से अधिक इलाकों में होगी बारिश

यूपी के दोनों हिस्सों में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग के ने यूपी में 20 से अधिक इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बुधवार के बाद प्रदेश में बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है। 10 जुलाई को पूर्वी यूपी के लगभग सभी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के भी कई इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बुधवार को प्रदेश में बिजली गिरने के भी आसार हैं। 11 जुलाई को भी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ऐसा ही मौसम 12 जुलाई को भी देखने को मिल सकता है।

End of Feed