यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार, जुलाई में झमाझम बरसेंगे मेघ

आज का मौसम यूपी, 2 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज से 5 जुलाई तक 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आज का मौसम यूपी: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के बाद से बारिश का सिलसिला जारी है। लेकिन बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। यूपी में जून के महीने में कम बारिश दर्ज की गई। मॉनसून में जून जहां 10 दिन बारिश होनी चाहिए, वहां केवल 4 दिन ही बादल बरसे। कई जगहों पर जून का महीना बिन बारिश सूखा ही रह गया। वहीं कुछ जिलों में बहुत कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि जुलाई के महीने में यूपी में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए प्रदेश के 23 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अधिकतर इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने आज से 5 जुलाई तक श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंड़ा, बहराइच समेत पूर्वी यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में आकाशी बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

End of Feed